हल्द्वानी , 03 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 का शुभारंभ हवन पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने ईश्वर से नए सत्र के सफल, सुचारु एवं मंगलमय संचालन के लिए प्रार्थना की। नया सत्र हमेशा नई आशाओं, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

हवन समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहे। संगीत विभाग के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत भक्ति भजनों ने वातावरण को आध्यात्मिक और भावपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. विनय विद्यालंकार जी ने अपने संबोधन में सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के सीखने की कमी को दूर करने और उनके सर्वांगीण विकास पर बल दिया।
हवन के उपरांत हिमालय एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री भूमेश अग्रवाल, डीपीएस हल्द्वानी के प्रो वाइस चेयरमैन श्री विवेक अग्रवाल तथा प्रधानाचार्या सुश्री रंजना शाही ने अपने प्रेरणादायक विचार साझा करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन किया और नए सत्र के लिए सकारात्मक दिशा प्रदान की। विद्यालय परिवार ने नए अवसरों, उत्कृष्टता और उपलब्धियों से भरे एक सफल वर्ष की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता
