रांची, 15 अप्रैल (हि.स.)।

श्री महावीर मंडल रांची महानगर के तत्वावधान में बुधवार को महाअष्टमी के अवसर पर संकट मोचन मंदिर, मेन रोड के समीप आयोजित झांकी और ताशा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिटी डीएसपी केवी रमन उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता कुणाल अजमानी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि केवी रमन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करते हैं। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और महिलाओं को प्रोत्साहन करने के लिए विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए।
वहीं प्रतियोगिता में झांकी वर्ग में बिहार युवक संघ, जलान रोड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं श्री महावीर सिंगार समिति, अपर बाजार द्वितीय और श्री महावीर मंडल श्री राम सेना, कांके रोड तृतीय स्थान पर रहे। ताशा प्रतियोगिता में बाल सखा मंडल, अपर बाजार प्रथम, पर्वत बिहार क्लब द्वितीय और त्रिकोण हवन कुंड, सुभाष चौक तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम रांची के विभिन्न अखाड़ों के चंदन वर्मा, किरण देवी, सुधा देवी, अनीता मोटे, कमल गिरी, रोशन सिंह, सूरज जायसवाल, अरविंद कुमार, रवि वर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल राम, संजय सिंह, अनिल विजय सहित दर्जनों अखाड़ाधारी मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
