गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता अपनी ही हरकतों के कारण पवन खेड़ा को जेल की ओर धकेल रहे हैं।

मुख्यमंत्री सरमा ने अपने पोस्ट में कहा कि कांग्रेस नेताओं की हताशा इस हद तक बढ़ गई है कि वे पूरी तरह से मनगढ़ंत दस्तावेज जारी कर रहे हैं, जिन्हें उनकी टीम पहले ही उजागर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि यह अब राजनीति नहीं रह गई है, बल्कि यह खुला धोखा है।
सरमा ने आगे कहा कि कांग्रेस का पूरा तंत्र अपनी जिम्मेदारी की भावना खो चुका है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कुछ ही घंटों में असम की जनता इस धोखे का करारा जवाब देगी और कांग्रेस नेतृत्व को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
