पूर्वी सिंहभूम, 13 जनवरी (हि.स.)। टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीईईपी) के नए संस्करण टीईईपी 2.0 फ्रेमवर्क का मंगलवार को द यूनाइटेड क्लब में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 26 साझेदार विद्यालयों के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

शुभारंभ समारोह में डीबी सुंदरा रामम, वाइस प्रेसिडेंट–कॉर्पोरेट सर्विसेज, पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट–टीक्यूएम, जीएसपी और सप्लाई चेन अतुल भटनागर, एमडी, टीएसयूआईएसएल, तृप्ति श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर डीबी सुंदरा रामम, चेयरपर्सन, टीईईपी कार्यकारी समिति और वाइस प्रेसिडेंट–कॉर्पोरेट सर्विसेज ने फ्रेमवर्क के विकास में शामिल सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि 30 सहयोगी स्कूलों में टीईईपी 2.0 का आगामी कार्यान्वयन शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सहयोग और उत्कृष्टता आधारित प्रक्रियाओं के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गोविंद पाठक
