अररिया 09 फरवरी(हि.स.)।फारबिसगंज जुम्मन चौक पर डायमंड क्लब की ओर से सात दिवसीय कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को किया गया। प्रतियोगिता में कुल सोलह खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं,जिसमें नॉक आउट सिस्टम के आधार पर चयनित खिलाड़ी क्वार्टर,सेमीफाइनल और फाइनल में भिड़ेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजद नेता बेलाल अली एवं मटियारी पंचायत के सरपंच शमसेर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में फिरोज ने तजिम को हराया तो वहीं दूसरे मुकाबले में रॉकी ने शौकत को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली।
मौके पर मुख्य अतिथि बेलाल अली ने कहा कि खेल से जुड़े रहने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा खिलाड़ियों का मानसिक विकास भी होता है।खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए समय समय पर इस तरह का आयोजन होना चाहिए।
आयोजन समिति सदस्य नौशाद आलम, जफर आलम, परवेज आलम, हुसैन सिद्दीकी, नाजिम रहमानी, मरगुब कयाम हैं।जबकि टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में तबारक,टिंकू, तजिम, खुर्शीद, रॉकी, फिरोज, चन्दन वर्मा, शौकत, प्रणव, मोनू, अशद साथ ही साथ अम्पायर की भूमिका में सैयद लड्डू और स्कोरर की भूमिका में सलाउद्दीन उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
