कटिहार, 16 फरवरी (हि.स.)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेलमंडल में सोमवार को स्थानीय रेलवे स्टेडियम में इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट डीआरएम कप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। मंडल रेल प्रबंधक किरेन्द्र नरह ने फीता काटकर तथा शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

पहले मुकाबले में आरपीएफ की टीम ने शानदार बल्लेबादजी करते हुए जीत हासिल किया। टॉस जीतकर स्टोर ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरपीएफ की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 165 रन बनाकर 166 रनों का लक्ष्य रखा। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बब्लू कुमार ने नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में स्टोर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। इस प्रकार आरपीएफ ने 32 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी रही।

आरपीएफ के बब्लू कुमार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजित मैच के दौरान अमित सागर, रितेश और सौरभ की कमेंट्री ने मुकाबले को और भी रोमांचक बना दिया। वही कल मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबले में पहली पारी में पर्सनल बनाम इलेक्ट्रिकल तथा दूसरी पारी में सिग्नल एंड टेलीकॉम बनाम अकाउंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का समापन 24 फरवरी को होगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह
