नोएडा, 10 मार्च (हि.स.)। विभिन्न जगहों पर रहने वाले तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। वहीं 04 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने मंगलवार काे बताया कि इम्तियाज़ पुत्र सलीम निवासी नयागांव उम्र 19 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि गगनदीप कौर पत्नी मनदीप सिंह उम्र 40 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांव कोट में रहने वाले राहुल उर्फ धर्मेंद्र पुत्र श्यामवीर सिंह उम्र 23 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
चार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले विकास शाह उम्र 39 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले कुलवंत धीमान उम्र 47 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
थाना सेक्टर 58 क्षेत्र में एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने मौत का कारण का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि आकाश पुत्र सुदेश उम्र 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान/सुरेश
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी
