रांची, 08 फ़रवरी (हि.स.)। राजधानी रांची के चुटिया के इक्कीसो महादेव मंदिर के प्रांगण में चुटिया नगर परिषद के तत्वावधान में रविवार को आम सभा का आयोजन किया गया।

आम सभा की अध्यक्षता जनार्दन महतो ने किया। बैठक में इक्कीसो महादेव मंदिर समिति की ओर से दरिद्र नारायण भोज स्थल पर मंदिर निर्माण का विरोध किया गया। इस पर चुटिया के सर्व जाती चुटिया नगर परिषद की ओर से कहा गया कि यदि दरिद्र नारायण भोज स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण होता है तो सदियों से प्रत्येक वर्ष पूर्णिमा के दिन दरिद्र नारायण भोज को लेकर लगनेवाले मेला में व्यवधान पैदा होगा।
साथ ही दरिद्र नारायण भोज में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बैठक में इक्कीसो महादेव मंदिर समिति के प्रतिनिधि के रूप में पंकज सोनी ने आश्वासन दिया कि दरिद्र नारायण भोज स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुटिया नगर परिषद के सदस्यों से जगह का चयन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लोग जहां कहेंगे उसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कराया जायेगा। बैठक में चुटिया के सभी वर्गों के लोगों ने विचार रखा।
इस बीच चुटिया नगर परिषद को चलाने के लिए कमेटी के गठन करने की बात कही गई। इसके बाद 21 सदस्यों की अस्थायी वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में प्रवीण प्रसाद, मदन केसरी, शिवम केसरी , माखन पाठक, शिवम सिंह ,अंबर, ठाकुर अमित केसरी, जितेंद्र साहू, कृष्णा साहू, मनोज महतो ,सिकंदर महतो सहित अन्य का नाम शामिल है।
बैठक का संचालन मदन केसरी ने किया।
बैठक में जनार्दन महतो ,मदन केसरी, प्रवीण प्रसाद, माखन पाठक, शिवम सिंह, राजकुमार महतो ,अमर ठाकुर आनंद केसरी सहित अन्य मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
