मंदसौर, 08 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की दलौदा पुलिस ने पांच क्विटंल लहसुन चोरी करने वाली मुल्तानी गेंग के कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी हुई पांच क्विंटल लहसुन को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।


थाना प्रभारी शुभम व्यास ने बताया कि थाना दलौदा पर दिनांक 7 फरवरी को फरियादी भेरुलाल पिता गोपाल माली ने अपने लगभग पांच क्विंटल लहसुन चोरी हो जाने के संबंध में थाना दलौदा पर रिपोर्ट करते थाना दलोदा पर अपराध क्रमांक 60/2026 धारा 303 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर तकनीकी साक्षीयो के आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान कर सीसीटीवी कैमरो की मदद से मुल्तानी गेंग को ट्रेस कर गेंग के सदस्य नियाजु टेनी पुत्र मुख्तियार टेनी निवासी मुल्तानपुरा, फिरोज पुत्र जाकीर पटेल निवासी मुल्तानपुरा, सादिक पुत्र फारुक बटला निवासी मुल्तानपुरा, शोहेल पुत्र साजिद मगुडा निवासी मुल्तानपुरा को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी पांच क्विंटल लहसुन को बरामद किया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया
