देवरिया, 12 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के गौरीबाजार पुलिस ने अपहृत दोनाें किशोरियों को गुरुवार को सूरत के डिंडोली थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। अब इन्हें परिजनाें काे साैंपा जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय ने बताया 6 मार्च 2026 को महिला ने थाना गौरीबाजार पर दी गयी तहरीर में बताया था कि उसकी बहन की बेटी होली के त्योहार पर 3 मार्च को उसके घर आई थी। 5 मार्च की सुबह करीब 5 बजे उसकी व बहन की बेटी घर से किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कहीं चली गईं। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना गौरीबाजार पर दर्ज मुकदमा धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित दोनों अपहृत किेशाेरियाें की तलाश तेज की और साक्ष्याें के सहारे सूरत के डिंडोली थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया पुलिस ने उन्हें सकुशल वापस लाकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
————-
हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक
