धार, 09 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का प्रकरण दर्ज किया गया है।

उप निरीक्षक जगदीश मीणा ने बताया कि घटना 4 फरवरी की है जब आरोपित विकास (20) पिता सुभाष मेडा, निवासी भील दूधी धामनोद ने पीथमपुर के हायर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर गुजरात के मोरबी ले गया था। मामले में पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए चार दिनों के भीतर नाबालिग को पता कर उसके परिजनों को सौंप दिया। वही पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार सोमवार को न्यायालय में पेश किया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi
