प्रयागराज, 28 जनवरी (हि.स.)। उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित लालापुर थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपित को डेरा बारी गांव से गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा इस वर्ष इसी थाने में दर्ज किया गया। जिसके बाद से फरार चल रहा था। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के लालापुर थाना क्षेत्र के डेरा बारी गांव निवासी शिवशंकर पाल पुत्र देवनारायण है। जिसका हालपता प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के साहा उर्फ पीपल गांव है।

उल्लेखनीय है कि लालापुर थाने में 21 जनवरी 2026 को धारा 319(2), 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपित शिवशंकर पाल अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कूट-रचना करते हुए अपनी जन्मतिथि 11.जुलाई 1994 के स्थान पर 11 जुलाई 2005 दर्शाते हुए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना तथा कूट रचित जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर पासपोर्ट व आधार कार्ड में कूटरचित जन्मतिथि 11 जुलाई 2005 अंकित किया था। लालापुर पुलिस टीम
ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्त शिवशंकर पाल उपरोक्त को थाना क्षेत्र लालापुर से गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ में शिवशंकर पाल ने बताया गया कि मैंने वर्ष 2011 में हाई स्कूल की परीक्षा यूपी बोर्ड से पास की थी, जिसमें मेरी जन्म तिथि 11जुलाई 1994 है । नौंवी तथा बारहवीं कक्षा मैंने वही से पास की थी । हाई स्कूल में मेरे नम्बर बहुत कम आये थे । मैने अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड जब बनवाया तो उसमे सारा डाटा सत्य एवं सही था । साल 2022 में मैने थाना लालापुर से आवेदन के माध्यम से अपना पासपोर्ट सही एवं सत्य डाटा के साथ बनवाया था । मैने अपनी सही जन्म तिथि छिपाते हुए गलत जन्म तिथि 11 जुलाई 2005 कम्प्यूटर पर टेंम्पनिंग करके कूट रचना के द्वारा मुक्त विद्यालयी एवं कौशल शिक्षा बोर्ड सिक्किम गंगटोक से फिर से हाई स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन किया तथा वहां से हाई स्कूल परीक्षा पास किया । जिसके बाद मुझे वहां से अंक पत्र एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ । जिसके आधार पर मैने अपना जन्म प्रमाण पत्र अपने कूटरचित जन्म तिथि 11 जुलाई 2005 के साथ शंकरगढ ब्लाक जनपद प्रयागराज से कूट रचना कर बनवा लिया तथा उसी नयी जन्म तिथि अंकित कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर मैने छल करते हुए आर्थिक लाभ लेने का प्रयास किया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
