
रामगढ़, 31 जनवरी (हि.स.)। नगर पालिका चुनाव काे लेकर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ महाविद्यालय का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रामगढ़ महाविद्यालय में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (वज्रगृह) और मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ जरूरी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
माैके पर डीसी ने महाविद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से समयबद्ध रूप में पूर्ण करने और निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता, भवन प्रमंडल रामगढ़ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश
