बागपत, 29 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के दो जिलो के पांच युवक अपने अधिकारों को लेकर मिशन आर्टिकल 21 पदयात्रा पर निकले। गुरुवार काे यह यात्रा बागपत के खेकड़ा पाठशाला पहुंची, जहां उनका गौसेवकों ने स्वागत किया।

पश्चिमांचल संगठन के अध्यक्ष गौरव पांचाल ने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी नदियां प्रदूषित हो गई है। उन्हें बचाने के लिए वे अपनी पंचदलीय टीम के साथ पदयात्रा पर निकले हैं और हिंडन नदी के उद्गम स्थल का जल लेकर चलें हैं। इस जल को दिल्ली रायसीना हिल्स में उपस्थित केंद्र सरकार के अधिकारी या मंत्री को सौंपेंगे।

उन्हाेंने बताया कि उनकी यात्रा में जिला बागपत से तीन व्यक्ति शिव कुमार निवासी कस्बा टीकरी, आर्यन श्योराण निवासी ग्राम सिखेडा, शेखर दांगी निवासी ग्राम खेडा हटाना और जिला शामली के गौरव पांचाल निवासी ग्राम सिम्भालका व नितिन स्वामी निवासी ग्राम इस्लामपुर घसौली शामिल हैं। इस यात्रा की शुरूआत शिवालिक की पहाड़ियां से (माता शाकुंभरी देवी मंदिर शक्तिपीठ के पास) 23 जनवरी 2026 को आरंभ की गई थी। जिसका समापन हिंडन और यमुना का संगम (दिल्ली के निकट) 30 जनवरी 2026 (लगभग) को किया जाएगा।
खेकड़ा पाठशाला पर स्वागत करने वालों में एडवोकेट हर्ष शर्मा, सचिन, शुभम, पराग, प्रिंस, वंश पहाड़िया, सौरभ, कुणाल, अंकित, विशाल, दीपक, अतुल,
निहाल, उज्ज्वल धामा, चेतन धामा, गुड्डू, यश, आदित्य, रोहन आदि मौजूद रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी
