पलामू, 28 फ़रवरी (हि.स.)। मेदिनीनगर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती अरुणा शंकर ने अपनी जीत की खुशी में शनिवार को ‘विजय आभार यात्रा’ निकाली। मेयर आवास से निकली इस यात्रा में महापौर के साथ पलामू सांसद बिष्णु दयाल राम, डालटनगंज के विधायक अलोक चौरसिया, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता, चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, सांसद पुत्री स्मिता आनंद, भाजपा नेत्री लवली गुप्ता सहित अन्य शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को जीएलए कॉलेज में मतों की गिनती हुई। अरुणा शंकर ने मेयर पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी नम्रता त्रिपाठी को 3122 वोटों से हराया। अरुणा शंकर ने जहां 24169 मत हासिल किये, वहीं नम्रता त्रिपाठी को 21047 वोट मिले।

महापौर निर्वाचित होने पर आभार यात्रा का आयोजन कर बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया एवं जनता का आभार जताया गया। यह यात्रा सद्वीक चौक के रास्ते पोस्ट ऑफिस रोड, जिला स्कूल चौक, इंजीनियरिंग रोड, गणपति धर्मशाला रोड, पंचमुहान चौक, जैन मंदिर से जय भवानी संघ चौक, घास पट्टी होते हुए कन्नी राम चौक से सत्तार सेठ चौक, हॉस्पिटल चौक, लालकोठा के रास्ते छहमुहान से होकर पुनः आवास पर आकर समाप्त हुआ।
ढ़ोल नागाड़ो का मधुर धुन सबको मनमोहीत कर रहा था।
जगह जगह पर नवनिर्वाचित महापौर को पुष्प गुच्छ, फूल माला, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। आतिशबाजी की गयी। लोगों में हर्ष का माहौल था। एक दूसरों को रंग, अबीर एवं ग़ुलाल लगाकर खुशियां बांटी गयी।
जुलूस में जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाण्डेय, विजयानन्द पाठक, विजय ओझा, अविनाश वर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, मनोज दूबे, विनय सिंह, अरविन्द गुप्ता, विश्वजीत पाठक, ललन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शाामिल थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार
