रायगढ़, 31 जनवरी (हि.स.)। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कार्यभार संभालते ही शनिवार की सुबह ठीक 9 बजे एसपी शशिमोहन सिंह रायगढ़ के कोतरा रोड थाने पहुंचे, तो थाने की हकीकत चौंकाने वाली निकली।

निरीक्षण के दाैरान थाने में उस वक्त केवल एक मुंशी और एक मददगार ही मौजूद थे, जबकि बाकी पुलिस स्टाफ अनुपस्थित मिला। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी रायगढ़ ने मौके पर ही सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को गैरहाज़िर घोषित कर दिया और उन्हें तत्काल कार्यालय तलब किया।
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को रायगढ़ में पदभार ग्रहण करने वाले एसपी शशिमोहन सिंह पहले ही अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में हैं। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अनुशासन, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही थी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रघुवीर प्रधान
