आगरमालवा, 28 जनवरी (हि.स.)। अवैध मादक पदार्थों तथा तस्करी के विरुद्ध सघन एवं

योजनाबद्ध तरीके से सख्त कार्रवाई के तहत आगरमालवा पुलिस ने बड़ी सफलता हांसिल करते

हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर परएमडी ड्रग्स की मैन्यूफैक्चरिंग फैक्ट्री पर दबिश
देते हुए लगभग पाँच करोड़ रूपये का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस ने एक पुराने प्रकरण
में अनुसंधान के दौरान अन्य राज्य राजस्थान के झालावाड़ जिले में दबिश देते हुए लगभग
पाँच करोड़ का नशीला पदार्थ एवं नशीले पदार्थ बनाने हेतु उपयोग में लाई गई मशीने भी
जप्त की गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार दिनांक 20 जनवरी 2026 को थाना कोतवाली आगरमालवा
में अपराध क्रमांक 32/26, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया
गया।
विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आगरमालवा-सुसनेर रोड स्थित आमला क्षैत्र में
घेराबंदी कर फैजान पिता अब्दुल मन्नान, निवासी नुरानी नगर सुसनेर, को पकड़ा गया। आरोपी
के कब्जे से 330 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (एमडीए ड्रग्स), जिसकी अनुमानित कीमत
33 लाख रूपये तथा एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया।
संपूर्ण कार्रवाई एनडीपीएस
एक्ट के प्रावधानों का विधिवत पालन करतेकी
गई।
अनुसंधान के दौरान आरोपी फैजान द्वारा बताए आधार पर यह तथ्य उजागर हुआ कि मादक
पदार्थों की आपूर्ति राजस्थान के झालावाड़ जिले से की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक
28 जनवरी 2026 की रात्रि के समय, आगरमालवा पुलिस द्वारा लगभग 80 पुलिस अधिकारियों एवं
कर्मचारियों के बल के साथ राजस्थान के झालावाड़ जिले के पुलिस थाना डग अन्तर्गत ग्राम
घाटाखेड़ी, में सुनियोजित दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी ताहिर खान के निवास पर बाहर
से ताला लगे होने के कारण पुलिस बल द्वारा सतर्कता एवं विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते
हुए घर में प्रवेश किया गया, जहां आरोपी के परिजन शाहीर खान एवं मुनव्वर खान उर्फ राजा
द्वारा संदिग्ध केमिकल छिपाने का प्रयास किया जा रहा था, जिन्हें मौके पर ही रोक लिया
गया और दो आरोपियों शाहीर पिता हामिद खान उम्र 46 साल तथा मुनव्वर खान उर्फ़ राजा पिता
हामिद खान उम्र 40 साल दोनो निवासी घाटाखेड़ी जिला झालावाड़ राजस्थान को मौके से गिरफ्तार
कर तलाशी के दौरान उनके कब्जे से लगभग 1 किलोग्राम स्मैक, लगभग 2 किलोग्राम एमडी ड्रग्स,
लगभग 2 किलोग्राम क्रिस्टलनुमा केमिकल (केटामाइन), 25 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, सोडियम
कार्बोनेट लगभग 5 किलोग्राम, अमोनियम नाइट्रेट लगभग 7 किलोग्राम, एमडी ड्रग निर्माण
में प्रयुक्त मशीन, 02 ड्रम, 07 मोबाइल फोन, 02 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एक जैसे
नंबर), 01 भरमार गन एवं 01 एयर गन इस प्रकार जप्त समस्त मादक पदार्थ, केमिकल, हथियार
एवं उपकरणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 5 करोड़ रूपये आँकी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा
