प्रयागराज, 06 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाने में दर्ज नाबालिक बालिका का ऐलान एक्सट्रैक्शन मामले का शुक्रवार को खुलासा करते हुए तीन महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर गहन जांच करते हुए विधिक कार्रवाई किया। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को पीड़िता की मां के तहरीर पर प्रयागराज के फाफामऊ थाने में अपहरण एवं जबरन नाबालिक बालिका का ओवा एक्सट्रैक्शन कराने का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गहनता से जांच के दौरान जानकारी मिली कि कूटरचित दस्तावेज तैयार किया गया। जिसमें पीड़िता का फर्जी आधार कार्ड सीमा के बेटे हिमांशु ने तैयार किया। आधार कार्ड में नाबालिक बालिका को विवाहित एवं बालिग दिखाया गया। इसके बाद इन्द्र आईवीएफ ओवा केंद्र की एजेंट कल्पना भारती के पास ले जाया गया। जहां ओवा एक्सट्रैक्शन कराया गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पलक, रिंकी, सीमा और फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले हिंमाशु को हिरासत में लिया गया है। सभी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान अन्य सभी दोषियों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी और साक्ष्य एवं प्रमाण के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
