मुंबई, 27 जनवरी, (हि. स.)। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर स्पेशल को 23 फरवरी, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09621 अजमेर – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 22 फरवरी, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस – भगत की कोठी स्पेशल को 01 मार्च, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04827 भगत की कोठी – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 28 फरवरी, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04728 वलसाड – हिसार स्पेशल को 26 फरवरी, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04727 हिसार – वलसाड स्पेशल को 25 फरवरी, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

ट्रेन संख्या 09622, 04828 एवं 04728 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 28 जनवरी, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
हिन्दुस्थान समाचार / कुमार
