नाहन, 06 फ़रवरी (हि.स.)। सिरमौर जिले पांवटा साहिब में सिरमौर कबड्डी लीग सीजन 2 का आगाज हुआ। प्रदेश और जिले में कबड्डी लीग का दूसरा सीजन है। इस प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमें भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता 6,7 और 8 फरवरी को पांवटा साहिब रामलीला मैदान में आयोजित की जा रही है।

जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि सिरमौर कबड्डी संघ ने कबड्डी खेल को प्रमोट करने के लिए अनोखी पहल की है। कबड्डी संघ यहां सिरमौर कबड्डी लीग सीजन 2 आयोजित करने जा रही है। इस प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमें भाग लेंगी। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता टीम को एक लाख नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की ओक्शन प्रक्रिया पिछले महीने संपन्न हुई थी। प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं सभी खिलाड़ी ओक्शन प्रक्रिया से आए हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन सिरमौर कबड्डी संघ करवा रहा है। हिमाचल प्रदेश में में यह अपनी तरह का इकलौता प्रयास है जिसमें, खिलाड़ियों को ऑक्शन करके प्रतियोगिता करवाई जाती है। प्रतियोगिता के शुरुआती माचो में दर्शकों और खिलाड़ियों का हादसा उत्साह देखने को मिला कबड्डी लीग की खास बात यह है कि इसमें जिला सिरमौर से संबंधित कई राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। लीग मैचों में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी वितरित किए जा रहे हैं।
जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सिरमौर कबड्डी लीग आयोजित की जा रही है। कबड्डी संघ का प्रयास है कि यहां से निकले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक नाम कमाएं। बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में सिर्फ सिरमौर जिले में कबड्डी लीग आयोजित की जाती है। सिरमौर कबड्डी लीग का यह दूसरा सीजन है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
