आसनसोल, 11 मार्च (हि. स.)। कोयला तस्करी तथा बालू तस्करी सिंडिकेट के संचालन से जुड़े बूदबूद थाना के पूर्व प्रभारी मनोरंजन मंडल के दुर्गापुर के अंबुजा स्थित आवास पर एनफोर्समेंट डायरेक्टेड (इडी) अधिकारियों ने छापा मारा।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह सात बजे इडी के चार अधिकारी सिटी सेंटर के अंबुजा स्थित पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल के घर पहुंचे। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारियों ने मनोरंजन मंडल के आवास पर समन (नोटिस) भी चिपका दिया है।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल कोयला तथा बालू तस्करी करने वाली सिंडिकेट के संचालन में शामिल थे। उनकी पत्नी के खाते से तकरीबन डेढ सौ करोड़ों रुपए का लेनदेन का मामला सामने आया है।
उल्लेखनीय है कि एनफोर्समेंट डायरेक्टर की ओर से पुलिस अधिकारी मनोरंजन मंडल को 13 मार्च को 12:30 बजे तक कोलकाता स्थित ईडी कार्यालय में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। ईडी अधिकारियों के घर में प्रवेश करते ही केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने घर को पूरी तरह से घेर लिया। किसी को भी घर के अंदर आने तथा बाहर जाने की अनुमति नहीं है। बीते तीन फरवरी को भी ईडी अधिकारियों ने मनोरंजन मंडल के घर पर लगभग दस घंटे से अधिक छापेमारी अभियान चला था। उस दिन जामुड़िया के दो बालू करोबारी किरण खा एवं चिन्मय मंडल के घर पर भी ईडी अधिकारियों ने दबीस दी थी। उनके घर से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे। जिसके आधार पर ईडी की ओर से मामा भांजा किरण खान तथा चिन्मय मंडल को नोटिस जारी कर सीजीओ कंपलेक्स कोलकाता बुलाया गया था। जब दोनों मामा भांजा ईडी अधिकारियों के बुलावे पर कोलकाता पहुंचे तो उनसे कई घंटे तक पूछताछ की गई। फिलहाल वे ईडी के अधीन न्यायिक हिरासत में है। इस मामले में एक महीने के भीतर ईडी ने मनोरंजन मंडल को तीन बार कोलकाता सीजीओ कंप्लेश में हाजिर होने के लिये समन जारी किया था। लेकिन शारीरिक अस्वस्था खराब होने का हवाला देकर मनोरंजन मंडल हाज़िर नहीं हुये तथा अभी तक फरार चल रहे है।
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा
