रांची, 07 फ़रवरी (हि.स.)। कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पुलिस की ओर से बड़कागांव के डेली मार्केट में दिनदहाड़े गोलीबारी करने और रैयत एवं महिलाओं से मारपीट करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अंबा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि गोली चलाकर 30-40 लाख रुपये के जेवरात की लूटने वाले अपराधियों के फरार होने की सूचना मिलने पर भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं उन्होंने केरेडारी (चट्टी बरियातू) में अपनी जमीन का मुआवजा और पुनर्वास मांगने वाली महिला रैयतों के साथ पुलिस की ओर से महिलाओं को पीटने को दुखद बताया।
अंबा प्रसाद ने कहा कि इन दोनों घटनाओं से लगता है क्या जल-जंगल-जमीन के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने वाले दिशोम गुरू शिबू सोरेन के सपनों का झारखंड यही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासी, पिछड़े और मूलवासियों की रक्षा नहीं कर रही है। जिला प्रशासन कंपनियों को सुरक्षा देने में इतना व्यस्त है कि उसे जनता के पैस, जेवर और जमीन की लूट होते नहीं दिखाई दे रही है। राज्य में यदि कोई अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाता है तो उस पर जुल्म ढाया जाता है। पूर्व विधायक ने कहा कि गुरुजी के आदर्शों का लाभ उठाकर लोग झारखंड का व्यापार करने में लगे हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
