फिरोजाबाद, 03 अप्रैल (हि.स.)। थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त गैंगलीडर अभियुक्त रमाकांत उर्फ धांसू की कुल मूल्य 34 हजार रूपये की चल सम्पत्ति को कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत आदतन एवं संगठित होकर गम्भीर अपराधों को अंजाम देने वाले गैंगस्टर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित शातिर अभियुक्त रामकांत उर्फ धांसू निवासी नगला खुशहालपुर थाना जसराना की अन्तर्गत धारा 14(1) गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 में चल सम्पत्ति एक मोटरसाइकिल मूल्य 34,000 रुपये को कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्यवाही की है।
पुलिस के अनुसार गैंगलीडर अभियुक्त रमाकांत उर्फ धांसू ने अपने अन्य साथी अभियुक्तों संग संगठित गिरोह बनाकर चोरी, लूट करना, अवैध गाँजा बेचना जैसे जघन्य अपराध कारित करके अवैध धन अर्जित किया है। उसके विरुद्ध जनपद फिरोजाबाद एवं जनपद मैनपुरी में 01 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़
