सिलीगुड़ी, 06 अप्रैल (हि. स.)। चुनाव से पहले सिलीगुड़ी में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पोस्टर-बैनर फाड़ने के आरोप को लेकर तृणमूल कांग्रेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार से जांच शुरू की है। आरोप है कि इस घटना में भाजपा कार्यकर्ताओं का हाथ है।

दरअसल, रविवार रात को सिलीगुड़ी में कई एक जगहों पर तृणमूल कांग्रेस ने पोस्टर-बैनर फाड़ने के आरोप सिलीगुड़ी के मेयर तथा उम्मीदवार गौतम देव ने लगाया था। इसके बाद जांच के सिलसिले में सोमवार को पुलिस एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंची, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हो गए।
शंकर घोष ने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल शिकायत के आधार पर पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है, जो लोकतांत्रिक माहौल के खिलाफ है।
इस घटना के विरोध में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया। हालांकि कुछ समय के लिए तनाव बढ़ा, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रण में रखा गया।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
