मुंबई, 16 अप्रैल (हि.स.)।

पालघर के बोईसर स्थित तारापुर एमआईडीसी की नंडोलसा इंडस्ट्रीज (प्लॉट नंबर K-46) में सुबह करीब 10:30 बजे बॉयलर से जुड़ी एक खतरनाक घटना सामने आई। स्टीम ड्रायर में अचानक प्रेशर बढ़ने से ज्वलनशील रसायन बाहर निकल गया और बॉयलर का ढक्कन खुलते ही बड़ा हादसा हो गया।
इस घटना में हरिश्चंद्र नामक एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को तुरंत उपचार के लिए तुंगा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक जांच में प्रेशर कंट्रोल सिस्टम में खराबी की आशंका जताई जा रही है। साथ ही, फैक्ट्री में सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। घटना के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जे सिंह
