बलौदाबाजार, 15 मार्च (हि.स.)। भारत सरकार के रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर एवं एनआईएमएसएमई हैदराबाद द्वारा सेक्टर स्पेसिफिक ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फूड प्रोसेसिंग में प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र भाटापारा में होग़ा।

प्रशिक्षण का पहला बैच 16-17-18 मार्च दूसरा बैच 19 -20 -21 मार्च को सुबह 10:30 बजे से शाम के 4:30 बजे तक होगा। इस प्रशिक्षण में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूसर फूड प्रोसेसिंग से संबंधित नई तकनीक, नए उत्पादों , मशीनरी , आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही ब्रांडिंग, पैकेजिंग मार्केटिंग, आवश्यक सर्टिफिकेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में फूड प्रोसेसिंग और माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस से जुड़े हुए उद्यमी, महिला उद्यमी, स्व सहायता समूह एवं युवा साथी भाग ले सकते हैं । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क है प्रशिक्षण पश्चात प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं निशुल्क उद्यम पंजीयन कराया जाएगा।
पंजीयन हेतु प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मैं सुबह 10:30 बजे केवीके भाटापारा में संपर्क कर सकते हैं, अपने आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड और अकाउंट डिटेल के साथ ला सकते हैं। आधार कार्ड आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए 7566 1 95551 पर संपर्क कर सकते है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
