हरिद्वार, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उप जिलाधिकारी देवेंद्र नेगी की अध्यक्षता में विकासखंड भगवानपुर के न्याय पंचायत डाडा जलालपुर किसान इंटर कॉलेज में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1525 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 375 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,इस शिविर में 1980 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 88 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 45 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष, समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति देशराज कर्णवाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाना है तथा उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान सुनिश्चित करना है।
इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 88 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 45 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।जिनमें भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्युत विभाग के बिल, जलभराव, चकरोड़ एवं साफ-सफाई से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रही।
उप जिलाधिकारी भगवानपुर ने संबंधित अधिकारियों को कहा कि जिन शिकायतों का कार्यक्रम में निस्तारण नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनिश्चित करें। शिविर में राज्य मंत्री श्यामबीर सैनी, मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र सैनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष योगेश सैनी व नितिन सैनी, खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
