बागपत, 06 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बालैनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दाे युवकाें की माैत हाे गई, जबकि एक की हालत नाजुक है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बालैनी थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि यह हादसा बुढ़सैनी गांव के पास अमीनगर सराय पुरा महादेव मार्ग पर हुआ है। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम पुरा महादेव निवासी गाेविंद (19), अमन (18) और विशेष (20) घायल हाे गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टर ने गाेविंद और अमन काे मृत घाेषित कर दिया है। विशेष की हालत गंभीर हाेने पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, चिकित्सकाें ने उसे मेरठ मेडिकल काॅलेज में रेफर कर दिया है।
थाना प्रभारी शिवदत्त का ने बताया कि शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनाें की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। —————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन त्यागी
