भागलपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर एवं मध्य विद्यालय जगदीशपुर में शनिवार को बालिका दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोली, चित्रांकन तथा बाल विवाह निषेध पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम की शुरुआत चेतना सत्र से हुई, जिसमें प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर उन्नति के लिए प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि विद्यालय की छात्राएं अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों से उन्हें गर्व का अवसर देती हैं।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ छात्राओं के आत्मविश्वास निर्माण और आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
