बिलासपुर, 04 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग 10 मार्च को जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों की सुनवाई करेंगे। सुनवाई सवेरे 10 बजे से शुरू होगी। इसमें बिलासपुर संभाग के जिलों से प्राप्त पीड़ित महिलाओं के आवेदनों एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
