बीकानेर, 21 फरवरी (हि.स.)। भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के खड़गा कोर की ओर से 23 फरवरी (सोमवार) को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘एक्सरसाइज खड़गा शक्ति 2026’ के तहत व्यापक मल्टी-डोमेन युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा। इस अभ्यास में सेना की आधुनिक युद्ध क्षमता, सटीक मारक क्षमता और संयुक्त ऑपरेशनल समन्वय का प्रदर्शन किया जाएगा। युद्ध के समय जवानों की तैनाती, रणनीति और एक के बाद एक हमले की तैयारी को प्रदर्शित किया जाएगा।

जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) ले कर्नल निखिल धवन के अनुसार ‘खड़गा शक्ति 2026’ के तहत लड़ाकू हेलीकॉप्टर द्वारा लक्ष्यों पर हमला, झुंड ड्रोन द्वारा गोलाबारी, तोपखाने द्वारा अवमूल्यन फायरिंग, बख्तरबंद और मशीनीकृत पैदल सेना द्वारा पैंतरेबाजी और फायरिंग, तोपों और रॉकेटों से हमला, पैदल सेना के हथियारों द्वारा फायरिंग और लक्ष्य पर हमला, एकीकृत गोलाबारी का प्रदर्शन किया जाएगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव
