लखनऊ, 02 मार्च (हि. स.)। बीबीडी थाना इलाके में सोमवार को बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि बाराबंकी जिले के फरेश्तीपुर निवासी देवेंद्र (38) परिवार के साथ बेहटा में रहते हैं। परिवार के संजीव कुमार ने बताया कि आज देवेंद्र पत्नी सीता देवी के साथ बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने गए थे। शाम को वापस लौट रहे थे, ग्राम अनौरा कला के पास बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रुप से घायल दोनों को तत्काल राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा, जहा दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / दीपक
