प्रयागराज, 12 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के 15 मार्च को प्रस्तावित होली एवं बसंतोत्सव कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने की।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टीम पूरी मेहनत से कार्य करे और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के साथ-साथ विचार परिवार के लोगों की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने बताया कि 15 मार्च को होने वाला यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर, गंगापार और यमुनापार इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए संगठन के सभी मोर्चों और पदाधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
इस दौरान अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, महापौर गणेश केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, कमलेश गौतम और रवि केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
