सिलीगुड़ी, 16 अप्रैल (हि.स.)। हिमंत बिस्वा सरमा गुरुवार सिलीगुड़ी महकमा के खोरीबाड़ी में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार को के लिए पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, वह फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा दोपहर तीन बजे आयोजित की जाएगी।
सभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, असम के मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही, बतासी के पीएसए मैदान में हेलीपैड भी तैयार किया गया है, जहां उनका हेलीकॉप्टर उतरने की संभावना है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
