– डॉ. संजू बरुवा एवं शंकरज्योति बरुवा प्रदेश भाजपा के मीडिया पैनेलिस्ट में शामिल

गुवाहाटी, 22 फरवरी (हि.स.)। असम प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण करने वाले कुछ वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने अहम पदों पर नियुक्ति की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने रविवार काे आधिकारिक रूप से तीन नेताओं की सांगठनिक नियुक्ति प्रदान की है।

असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जारी पार्टी के प्रदेश महासचिव दिप्लू रंजन शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित पत्र में बताया गया है कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।
वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे डॉ. संजू बरुवा को भाजपा में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें मीडिया पैनेलिस्ट की सूची में शामिल किया है। वहीं अन्य एक प्रमुख नेता शंकरज्योति बरुवा को भी पार्टी ने मीडिया पैनेलिस्ट की सूची में शामिल किया है।
उल्लेखनीय है कि, उपरोक्त नेता आज ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के अहम पदों पर इनकी नियुक्ति से यह माना जा रहा है कि इन नेताओं का कद कितना अहम है।—————-
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
