जोधपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। कमिश्रर स्पेशल टीम ने आज दोपहर मंडोर मंडी में एक दुकान पर रेड दी। दुकान में नकली घी के कारोबार के संदेह में यह रेड दी गई। जिस फर्म पर रेड दी गई है वह पार्टनरशिप में चल रही है। समाचार लिखे जाने तक सीएसटी की कार्रवाई जारी थी।

सीएसटी प्रभारी एसआई मेहराज ने बताया कि मंडोर मंडी में हर्षित एंटरप्राइजेज नाम की दुकान में नकली घी के कारोबार की जानकारी मिली थी। जिस पर मय जाब्ते के वहां रेड दी गई। दुकान में भारी में मात्रा घी के टिन और वेपर मिले। घी नकली है अथवा असली इसका पता लगाया जा रहा है। फू ड इंस्पेक्टर को भी सूचना दी गई है। फर्म के मालिक नवीन जैन और महावीर जैन है जोकि पार्टनरशिप में काम करते है। फिलहाल इस बारे में आगे की कार्रवाई जारी है। इसमें कॉपी राइट का मैटर भी आ सकता है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले भी पुलिस की डीएसटी एवं सीएसटी द्वारा मंडी रेड देकर नकली घी कारेाबार का पता लगाया गया था। बाद में संबंधित थाना महामंदिर में प्रकरण भी दर्ज हुए थे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
