प्रयागराज, 14 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नंदी की पहल पर वर्ष 2025 में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर 405 मरीजों को सात करोड़ 41 हजार 409 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इस सहायता से कई मरीजों का उपचार संभव हो सका और अनेक लोगों को नया जीवन मिला। यह जानकारी शनिवार को मंत्री के मीडिया प्रभारी बाला जी केसरवानी ने दी।

उन्होंने बताया कि कैंसर, किडनी, हृदय रोग, हड्डी रोग, आर्थराइटिस समेत अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जनवरी में 27 मरीजों को 57,58,400 रुपये, फरवरी में 47 मरीजों को 26,45,000 रुपये, मार्च में 47 मरीजों को 1,12,20,407 रुपये, अप्रैल में 52 मरीजों को 1,01,55,602 रुपये, मई में 38 मरीजों को 77,73,500 रुपये, जून में 17 मरीजों को 46,85,000 रुपये, जुलाई में 58 मरीजों को 1,13,90,500 रुपये, अगस्त में 39 मरीजों को 39,75,000 रुपये, सितंबर में 44 मरीजों को 53,95,000 रुपये, अक्टूबर में 39 मरीजों को 47,55,500 रुपये, नवंबर में 10 मरीजों को 13,60,000 रुपये और दिसंबर में 6 मरीजों को 9,27,500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आर्थिक सहायता प्राप्त करने वालों में शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के अलावा प्रयागराज शहर और अन्य जनपदों के जरूरतमंद लोग भी शामिल हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
