उरई, 25 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की उपस्थिति में राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाताओं पर टिकी होती है। जब प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करता है, तभी लोकतंत्र मजबूत और समृद्ध बनता है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीएलओ व सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी, मतदाता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विशाल कुमार वर्मा
