उत्तरकाशी, 29 जनवरी (हि.स.)। अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की धरपक्कड के साथ आपराधिक गतिविधयों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

इसी क्रम में पुलिस प्रभारी निरीक्षक मनेरी प्रदीप सिंह तोमर कोतवाली मनेरी क्षेत्र के अभ्यस्त अभियुक्त रवीन्द्र सिंह राणा(50वर्ष) निवासी कामर, भटवाडी, उत्तरकाशी के लगातार अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त रहने पर हिस्ट्रीशीट खुलवायी गयी। हिस्ट्रीशीटर रवीन्द्र उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में कोतवाली मनेरी, कोतवाली उत्तरकाशी, थाना मुनिकीरेती, टिहरी गढवाल आदि में अवैध चरस की तस्करी के मामलें पंजीकृत हैं, जिस कराण अभियुक्त की निगरानी हेतु पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीट खोली गयी है।

हिन्दुस्थान समाचार / चिरंजीव सेमवाल
