
खण्डवा, 10 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को खंडवा जिले के प्रवास के दौरान दादा गुरु जी की चौथी नर्मदा यात्रा के समापन अवसर पर ओंकारेश्वर स्थित प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान ममलेश्वर के मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया और भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इससे पूर्व दादा गुरुजी और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ओंकारेश्वर के गजानन आश्रम से ममलेश्वर तक नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा करते हुए ममलेश्वर मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर
