जयपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। रेलवे समपार संख्या 84, करतारपुरा फाटक (दुर्गापुरा-जयपुर के मध्य) रेलपथ मरम्मत कार्य के लिए 12 अप्रैल को बन्द रहेगा।

रेलपथ अनुरक्षण कार्य के कारण जयपुर-सवाईमाधोपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या-84, करतारपुरा फाटक (दुर्गापुरा-जयपुर स्टेशन के मध्य) 12.04.2026 को प्रातः 07.00 बजे से सायं 07.00 बजे तक सडक यातायात के लिए पूर्णरूप से बन्द रहेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश
