भुवनेश्वर, 22 नवंबर (हि.स.)। मलक्का स्ट्रैट मलेशिया के निकट बना चक्रवाती परिसंचरण तेज होकर निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित हो गया है और 24 नवंबर तक एक डिप्रेशन का रूप ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है । विभाग ने आगे चलकर इसके और अधिक गहराने तथा चक्रवात में बदलने की भी संभावना जताई गई है।

फिलहाल, 26–27 नवंबर को ओडिशा के लिए भारतीय मौसम विभाग ने किसी भी तरह की भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विशेषज्ञ इस संभावित प्रणाली की लगातार निगरानी कर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे इस निम्न दबाव क्षेत्र के चक्रवात बनने की संभावना है। इसकी दिशा और तीव्रता को लेकर विभिन्न मॉडल्स का विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक इसका स्पष्ट पूर्वानुमान उपलब्ध नहीं है।
महीने के अंत में संभावित चक्रवात और बारिश की भविष्यवाणियों के बाद राज्य के किसान चिंतित हैं। खेतों में पकी हुई धान की फसल को देखते हुए उन्हें आशंका है कि यदि चक्रवात बनता है तो इससे फसलों को भारी नुकसान हो सकता है।
——————–
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
