रांची, 26 मार्च (हि.स.)। पंडरा ओपी के बैंक कॉलोनी इलाके में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपितों में प्रत्युस मोही, हर्षित आनंद, उदय शंकर पांडेय और मंतोष कुमार पाण्डेय शामिल है।
इनके पास से 315 बोर का एक राईफल और एक जिंदा गोली और दो खोखा बरामद किया गया है।
कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने शुक्रवार को बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने बैंक कॉलोनी विकास नगर मे किकेट खेल को लेकर दो गुटो के बीच चाकू मारना एवं घर पर पथराव करना और गोली फायरिंग करने को लेकर टीम के जरिये फायरिंग करने वाले व्यक्ति का हाथियार और गोली एवं चाकू मारने वाले एवं घर पर पथराव करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
