अररिया 09 फरवरी(हि।स.)।बिहार राज्य मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनरतले जिले के रसोइया की बैठक सोमवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुई। चंपा देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत रसोईया साथियों के लिए एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दिया गया। बैठक का संचालन यूनियन के अजित पासवान ने किया।

बैठक में यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने रसोइया यूनियन के साथ किया गया वादा खिलाफी कर दिया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों से केन्द्र में मोदी सरकार है, लेकिन रसोइया को 12 रुपये का भी सहयोग नहीं किया है। केन्द्रीय सरकार मजदूर किसान विरोधी है। वादा कर उसे पुरा नही करती है। उन्होंने कहा कि यूनियन के साथ वादा खिलाफी के खिलाफ केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित आम हड़ताल एवं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है,जहां जिले के हजारों रसोइया अपनी मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगें।
बैठक में चंद्रशेखर पासवान ने कहा कि यूनियन के साथी प्रखंड के सभी स्कूल में जाकर रसोइया साथी को संगठित और संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
बैठक में अंजु देवी, आशा देवी, रुमी प्रवीण, तुलसी देवी,शिला देवी, ममता देवी, महिला देवी , उमेश पासवान आदि प्रमुख रसोईया साथियों ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
