रायपुर, 28 फ़रवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बिल्हा में आयोजित कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।

इससे पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर 11:40 बजे श्री बालाजी कैंसर हॉस्पिटल, मोवा पहुंचेंगे । दोपहर 12:30 बजे अस्पताल से निकलकर 12:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:00 बजे स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 1:10 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर पहुंचने के बाद 1:20 बजे वहां से प्रस्थान कर ग्राम पंचायत रहंगी, विकासखंड बिल्हा स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां 3:50 बजे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे 4:00 बजे बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट पहुंचकर 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। 4:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद 5:00 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 6:30 बजे पुनः निवास से प्रस्थान कर 6:35 बजे इंडोर स्टेडियम, बुढापारा पहुंचेंगे और 7:35 बजे वहां से निकलकर 7:40 बजे मुख्यमंत्री निवास वापस लौटेंगे। प्रशासन ने उनके दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
