
कन्नौज, 28 फरवरी (हि. स.)। समाजवादी पार्टी ( सपा ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कन्नौज में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ की विदेश यात्रा पर तंज कसा। उन्हाेंने कहा कि इस तरह की विदेश यात्राओं से देश में न तो निवेश आएगा और न ही युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने योगी सरकार की नीतियों की भी आलोचना की।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कन्नौज में तिर्वा के खैरनगर रोड पर रहने वाले शिव सिंह यादव के घर आए थे। उन्होंने शिव सिंह के पिता लक्ष्मीनारायण यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर मीडिया से भी बात की और उन्होंने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जर्मनी दौरे को लेकर कहा कि इन लोगों में एक राय नहीं है। उन्हाेंने कहा कि सरकार अमेरिका से डील कर रही है। इजरायल को देश का पूरा कारोबार दे रहे हैं। इससे देश के युवाओं का भविष्य क्या होगा?
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश ने माननीय न्यायालय को धन्यवाद दिया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग किसी भी सीमा तक गिर सकते हैं। लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर सपा सरकार में बनाए गए स्मारक की चर्चा करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि इस सरकार ने स्मारक को बर्बाद कर दिया।——–
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव झा
