
भोपाल, 02 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र पहुंचकर चंदेरी के पूर्व विधायक चंदेरी राव राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक यादव के परिजन से अस्पताल में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राव राजकुमार सिंह जी का इलाज कर रहे डाक्टर से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैंसर अस्पताल में उपचाररत अन्य रोगियों की कुशलक्षेम भी पूछी तथा सभी के स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

हिन्दुस्थान समाचार / उम्मेद सिंह रावत
