गुवाहाटी, 27 मार्च (हि.स.)। पवित्र चैत्र राम नवमी के शुभ असर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श आप सभी के जीवन को सुख, शांति और धर्म के पथ पर सदैव अग्रसर रखें।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पूरे राज्य में जोरदार प्रचार अभियान चला रहे हैं। इस बीच आज बिहपुरिया, रंगानदी, ढकुवाखाना, नाओबैचा के साथ ही देर शाम को लखीमपुर में रोड शो करेंगे। चुनावी व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री डॉ. सरमा मठ, मंदिरों आदि धार्मिक स्थलों में पहुंचकर पूजा-अर्चना के किसी भी अवसर को नहीं छोड़ रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
