मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियों को जमा करने की तिथि एक माह बढ़ा दी गई है। इस बीच अभी तक मुरादाबाद जिले में 1.38 लाख दावे और आपत्तियां लोग जमा कर चुके हैं। अब आयोग की तरफ से छह मार्च तक तिथि बढ़ने पर लोग आराम से अपने फार्म जमा कर सकेंगे। वहीं अभी तक करीब 98 हजार लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फार्म संख्या छह जमा कराए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगीता गौतम ने बताया कि रविवार तक नए मतदाता बनने के लिए फार्म संख्या छह लगभग 98 हजार, फार्म सात 2600 और फार्म आठ 45 हजार जमा किए गए हैं। जिला निर्वाचन से जुड़े अधिकारी नो मैपिंग के तहत 1.98 लाख नोटिस जारी कर चुके हैं। विसंगतियों को लेकर 3.70 लाख नोटिस में अधिकतर जारी हो चुके हैं। अब चुनाव आयोग ने दावे आपत्तियों को दाखिल करने के लिए छह मार्च तक मोहलत दे दे दी है।

———-
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
