शाहजहांपुर, 11 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम एक युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

कांट थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि अजीजपुर जिगनेरा निवासी सतीश वर्मा (34) की अजीजपुर जिगनेरा स्थित स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के पास सतीश जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। बुधवार की देर शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि सतीश ने दुकान के अंदर खुद को गोली मारकर कर खुदकुशी कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिवारवालों से घटना के सम्बंध में जनकारी ली।
उन्होंने बताया की सतीश को कुछ दिन पूर्व हेपेटाइटिस सी हो गया था। सतीश ने जमीन गिरवी रख कर अपना ऑपरेशन कराया था और वो कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो किसी शख्स ने पहले ही अवैध हथियार को मौके से हटा दिया था। शव को शव ग्रह में रखवा दिया गया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अमित कुमार शर्मा
